फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: तेज बुखार के साथ कंपकंपी के बाद एक ही परिवार के दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी/जम्मू। जिले की कोटरंका सब डिवीजन के दूर-दराज गांव बड्डाल में वीरवार को एक ही परिवार के अचानक बीमार पड़े तीन बच्चों में से दो की मौत हो गई। तीसरे बच्चे को एसएमजीएस अस्पताल जम्मू के आईसीयू में उपचार दिया जा रहा है। उसकी हालत भी खराब बताई जा रही है। इसके अलावा पीड़ित परिवार के एक अन्य एक वर्षीय बच्चे और उसकी महिला पड़ोसन को भी शाम को जीएमसी राजोरी में भर्ती कराया गया। इनकी हालत भी ठीक नहीं बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मोहम्मद रफीक की बेटी नाजिया कौसर (7), इश्फाक अहमद (8) और मो. इश्तियाक अहमद (10) अचानक बीमार हो गए। परिवार के अनुसार तीनों बच्चों को तेज बुखार के साथ कंपकंपी और सरदर्द की शिकायत हुई। मोहम्मद रफीक के अनुसार तीनों को गांव के फार्मासिस्ट से दवाई दिलाई, लेकिन थोड़ी देर में वीरवार की सुबह नाजिया की मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर अन्य दोनों बच्चों को जीएमसी राजोरी में भर्ती करवाया गया। मोहम्मद इश्तियाक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जम्मू के लिए रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि इशफाक को शाम को एसएमजीएस अस्पताल जम्मू में भर्ती कराया गया। जीएमसी राजोरी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम अहमद ने बताया कि जीएमसी में आए दोनों बच्चों में मोहम्मद इश्तियाक की हालत नाजुक थी। तीसरे बच्चे को जम्मू भेज दिया गया। शाम को दोबारा मोहम्मद रफीक के परिवार से एक वर्षीय मोहम्मद सुलतान और उनकी पड़ोसन नौशाद बेगम को भर्ती करवाया गया है। इसकी हालत भी ठीक नहीं है। जिला उपायुक्त राजोरी अभिषेक शर्मा ने जीएमसी राजोरी का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सीएमओ राजोरी डॉ. एमएल राणा, बीएमओ कोटरंका के साथ बड्डाल गांव का भी दौरा किया और पीड़ित परिवार से मुलाकात के बाद खाने और पानी के नमूने लेने का आदेश दिया। डीसी ने बताया कि पीड़ित परिवार के घर से सैंपल एकत्रित कर लिए गए हैं। सैंपल जांच के लिए जम्मू भेजे हैं। बच्चों की मौत के पीछे के कारणों के बारे कुछ भी स्पष्ट नहीं है। कोटरंका के सरकारी अस्पताल में बच्चों के दो डॉक्टरोें को भेजा गया है ताकि समय पर उपचार मिल सके।

..........................


एपिडेमियोलाजिकल जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित, आज प्रभावित गांव में दौरा करेगी

राजोरी के बड्डाल गांव में एक के बाद एक बच्चे की मौत की एपिडेमियोलाजिकल जांच के लिए स्वास्थ्य निदेशालय जम्मू ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया है, जो शुक्रवार को प्रभावित गांव का दौरा करेगी। इसमें मेडिकल आफिसर डा. प्रेम लता, स्टेट एपिडेमियोलाजिस्ट डा. सिमरन नाग, स्टेट माइक्रोबायोलाजिस्ट अजय और फार्मासिस्ट विशाल पाटिल शामिल हैं। स्वास्थ्य निदेशक डा. राकेश मगोत्रा के अनुसार बच्चों के मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। हमने इससे पहले के मामले में प्रशासन से एफएसएल रिपोर्ट को जल्द लेने को कहा है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए मजबूत रणनीति बनाई जाए।
विज्ञापन

-

शादी का बचा खाना खाने के मामले में एक और बच्चे की मौत, मां की हालत भी खराब
शादी से बचा खाना खाने के बाद आठ दिसंबर को राजोरी के गांव बड्डाल के ही एक परिवार के तीन बच्चों सहित चार लोगों की मौत गई थी। इसमें परिवार का मुखिया (पिता) भी शामिल था। इसमें मां शमीम और चार साल के रफ्तार अहमद को जम्मू भेजा गया था। जिसमें रफ्तार कुछ दिन ठीक रहा। लेकिन गत बुधवार को उसकी तबीयत भी अचानक बिगड़ गए और वह सुस्त रहने लगा। धीरे धीरे वह बेहोशी में जाने लगा और वीरवार को उसने दम तोड़ दिया। इस परिवार से शमीम भी पहले ठीक थी। लेकिन उसकी हालत भी अब खराब बताई जा रही है और उसे जीएमसी जम्मू के आपात वार्ड 1 में भर्ती किया गया है। उनके साथ आए सलीम ने बताया कि शमीम को भी बेहोशी की शिकायत हो रही है। एसएमजीएस अस्पताल के बाल रोग विभाग के एचओडी डा. जीएस सैनी का कहना है कि रफ्तार का डाक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा था। वह ठीक था, लेकिन अचानक गत दिवस उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।

-
रहस्यमय मौतों से डाक्टर भी सतब्ध

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजोरी के बड्डाल गांव में लगातार हो रही बच्चों की रहस्यमय मौतों पर विशेषज्ञ डाक्टर भी स्तब्ध हैं। एसएमजीएस अस्पताल जम्मू में आए बच्चों के जरूरी सैंपल लिए गए, जिसमें कोई संक्रमण व अन्य जहरीले पदार्थ की पुष्टि नहीं हो पाई है। हालांकि एफएसएल के पास भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट के बाद ही कुछ साफ हो पाएगा।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें