राजोरी। थन्नामंडी तहसील के प्लांगड़ गांव में शुक्रवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से एक कच्चा मकान जल गया। इसमें चार पशुओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बेवा गुलाम फातिमा के घर में देर शाम उस समय आग लगी, जब वह रसोई में खाना बना रही थी। कमरों से धुआं निकलते देख वह बच्चों सहित बाहर भागी। इसके बाद इकट्ठे हुए लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन मकान जलने से बचा नहीं पाए। आग में मकान में रखा सारा सामान और फर्नीचर भी राख हो गया। साथ ही पशुशाला में बंधी चार भैंसों की भी मौत हो गई। लोगों ने डीसी राजोरी से मुआवजे की मांग की।