फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए डबल शिफ्ट में काम करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। डीडीसी राजेश कुमार शवन ने मंगलवार को जम्मू पावर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड (जेपीडीसीएल) के अधीन परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कंपनियों के प्रोजेक्ट प्रबंधकों को केंद्र प्रायोजित योजनाओं को समय पर पूरा करने को डबल शिफ्टों में काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीडीसी ने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ एक बैठक भी की। इसमें विभिन्न योजनाओं जैसे कि एकीकृत बिजली विकास योजना, प्रधानमंत्री विकास पैकेज और दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत की जा रही परियोजनाओं के बारे जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि 4 रिसीविंग स्टेशन और 74 ट्रांसफार्मर जिले के ग्रामीण इलाकों में लगाए जाने थे, जिसमें से 33 ट्रांसफार्मर लगा दिए गए हैं। चार में से एक रिसीविंग स्टेशन पर काम पूरा हो गया है।
डीडीसी ने संबंधित परियोजना प्रबंधक को इस वर्ष 25 मार्च तक 25 और ट्रांसफार्मर के निर्माण पर काम पूरा करने को कहा। बैठक में बताया गया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के तहत ट्रांसफार्मर और रिसीविंग स्टेशनों सहित 19 नये कार्यों में से 15 पर काम पूरा हो गया है, बाकी का काम विभिन्न चरणों में जारी है। डीडीसी ने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए 15 अप्रैल की समय सीमा तय की है।
विज्ञापन

बैठक में डीडीसी को बताया गया कि प्रधानमंत्री विकास पैकेज के तहत सुंदरबनी में 25 ट्रांसफार्मरों में से 15 पर काम पूरा हो गया है। नौशेरा में 23 ट्रांसफार्मर में से 13 पर काम पूरा हो गया है। इसी तरह राजोरी मे 36 ट्रांसफार्मर में से 18 पर काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें