नौशेरा। सेना की राष्ट्रीय राइफल बटालियन की तरफ से गैर सरकारी संगठन आसीन के सहयोग से लाम गांव में बेकरी आउटलेट की स्थापना की गई। इसमें लाम और आसपास की महिलाएं और युवतियां प्रशिक्षण हासिल करेंगी। बेकरी यूनिट का उद्घाटन डीडीसी सदस्य मनोहर सिंह ने किया।
सैन्य अधिकारियों ने बताया कि इस बेकरी में युवतियां प्रशिक्षण पाकर अपने क्षेत्र में बेकरी का कारोबार कर सकेंगी। इसका मुख्य मकसद महिलाओं को रोजगार के काबिल और आत्मनिर्भर बनाना है। हालांकि 12 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जो दूसरों के लिए रोल मॉडल बनेंगी।