फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: मेंढर में भारी बारिश से कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी, पुलिस ने 25 लोगों को सुरक्षित निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड के पास सटे पुल तक पहुंचा पानी, लोगों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ/मेंढर। जिले के उप जिला मेंढर में शुक्रवार देर शाम को हुई भारी बारिश से उप जिले के कई क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। इस दौरान गांव अढी में बारिश से मेंढरी नदी का जल स्तर बढ़ जाने से खेतों में काम कर रहे एवं मवेशी चरा रहे करीब 25 लोग बाढ़ के कारण फंस गए।
लोगों के फंसे होने की सूचना मिलने पर तत्काल उन्हें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सुरक्षित बचा कर बाहर निकाला। वहीं इस बारिश से मेंढर कस्बे के कई घरों और दुकानों में भी नालों का पानी घुस गया। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं मेंढर पुंछ सड़क मार्ग पर कुछ स्थानों पर बहने वाले नालों का पानी सड़क पर बहने के कारण मार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिले के अड़ी, हरनी और गुरसाई इलाकों में दोपहर बाद मूसलाधार बारिश होने से मेंढरी नदी में ज्यादा पानी आ जाने से नदी के आस पास रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नदी का पानी लोगों के घरों में आ घुसा जिससे लोगों का काफी नुकसान हुआ। मेंढर उपजिला पुलिस ने इन इलाकों से कईं लोगों को नदी में बहने से भी बचाया और लोगों को नदी नालों से दूरी बनाए रखने को कहा। वर्षा से मेंढ़री नदी में इतना ज्यादा पानी आया कि मेंढर बस अड्डे के पास सटे पुल के बिल्कुल नजदीक से पानी बहा। जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। दो दिन पहले भी मूसलाधार बारिश होने से बाजारों की कईं दुकानों में पानी आ गया था जिससे काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें