प्रिंसिपल के आश्वासन पर शांत हुए परिजन
मामले को बिगड़ता देख जीएमसी राजोरी के प्रिंसिपल डॉ. एएस भाटिया ने जीएमसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शमीम अहमद की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी गठित की है। उन्होंने बताया कि स्त्री रोग, सर्जरी, एनेस्थीसिया और फॉरेंसिक मेडिसिन के विभागाध्यक्ष को इसमें सदस्य बनाए गए हैं। कमेटी एक हफ्ते में रिपोर्ट पेश करेगी। आश्वासन के बाद महिला के परिजन शांत हुए और शव लेकर घर चले गए।
एडीडीसी ने दिया मजिस्ट्रेटी जांच का आश्वासन
अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) राजोरी राजकुमार थापा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेटी जांच का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जांच में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की लापरवाही सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।