फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: विभिन्न ट्रेडों और योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। प्रधान सचिव डॉ. असगर हसन समून कौशल विकास विभाग, जम्मू-कश्मीर और सुदर्शन कुमार, जेकेएएस निदेशक कौशल विकास विभाग, जीएम भट संयुक्त निदेशक कौशल विकास विभाग ने सरकारी आईटीआई कॉलेज नौशेरा का दौरा किया। उन्होंने ब्लॉक के उद्घाटन और प्रशिक्षुओं और पंचायती सदस्यों के साथ बातचीत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर नियाज अहमद, अधीक्षक आईटीआई नौशेरा ने अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। निदेशक कौशल विकास, जम्मू-कश्मीर ने अपने संबोधन में आईटीआई नौशेरा की उपलब्धियों और इस संस्थान में कार्यरत विभिन्न ट्रेडों और योजनाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर नरेंद्र शर्मा अध्यक्ष नगर पालिका नौशेरा ने आईटीआई के लिए छात्रावास व क्रेटबंड सुरक्षा की मांग की। सरकार के प्रमुख सचिव डॉ. असगर हसन समून ने कहा कि कार्यशाला ब्लॉक का उपयोग विशेष रूप से स्थानीय क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के बीच प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किया जाएगा ताकि वे रोजगार प्राप्त करने में सक्षम हो सकें। उन्होंने इस संस्थान को छात्रावास उपलब्ध कराने तथा व्यवसायों के आधुनिकीकरण के लिए नवीनतम उपकरण और मशीनरी उपलब्ध कराने की भी घोषणा की। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का समापन आईटीआई नौशेरा के प्रशिक्षुओं द्वारा समूह नृत्य के साथ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें