संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। सुदूर इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के मानवीय प्रयास के तहत सेना ने जिले के बुध खनारी सहित कई गांवों में चिकित्सा सुविधा दी।
सेना की चिकित्सा टीम बुजुवाला, बुध खनारी, दराते वाली और जरीवाली के ढोकों के निवासियों तक पहुंची और चिकित्सा सुविधा प्रदान की। इस दौरान 36 लोगों का इलाज किया गया। इनमें तीन बच्चे, 14 महिलाएं और 19 पुरुष शामिल थे। इस पहल ने न केवल तत्काल स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का समाधान किया, बल्कि सीमावर्ती और दूर-दराज के समुदायों के कल्याण के लिए सेना की प्रतिबद्धता को उजागर किया। ऐसे प्रयास सेना-नागरिक संबंधों को मजबूत करते हैं।