चेयरमैन डीडीसी राजोरी ने ईको पार्क-पतली किला पर कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया
- फोटो : RAJOURI
राजोेरी। चेयरमैन डीडीसी नसीम लियाकत ने विवेक पुरी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजोेरी विकास प्राधिकरण और आरडीए के अन्य कर्मचारियों के साथ कोटरंका सब डिवीजन के इको पार्क पतली किला, कंडी गाला का औचक दौरा किया। इस दौरान निष्पादित कार्यों का निरीक्षण किया। अध्यक्ष ने कार्यों की प्रगति पर असंतोष व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि जल्द ही एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार कर सरकार द्वारा वित्तपोषित किया जाएगा ताकि पार्क को हर तरह से पूरा किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि राजोेरी में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और उन्होंने अधिकारियों से जिले की सामाजिक-आर्थिक स्थिति को बढ़ाने के लिए इस क्षमता को और बढ़ाने के प्रयासों को दोगुना करने को कहा।