एडिशनल जिला विकास आयुक्त पवन परिहार व बीडीसी सेरी नीना शर्मा गांव का दौरा करते हुए।
नौशेरा। सहायक जिला विकास आयुक्त पवन परिहार व बीडीसी सेरी नीना शर्मा ने दराट पंचायत में चल रही ग्राम सभा में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों की समस्याएं सुनीं।
एडीडीसी ने पंचायत दराट के लिए तला से जावा सड़क, दराट सड़क, मार्केट से राजपूत मोहल्ला वार्ड-2, हैंडपंप से पिंड मोहल्ला गली का काम, गोजरी पुल से बाईंपत्तन सड़क का काम, जिन लोगों का प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम नहीं था उनका नाम डलवाया, और बहुत सारे लोगों को उनकी समस्याएं सुनकर मौके पर ही पंचायत सेक्टरी को हिदायत दी कि इनके काम जल्द से जल्द किए जाएं। एडीडीसी ने बीडीसी सेरी नीना शर्मा को साथ में लेकर हैंडपंप से पिंड मोहल्ला गली का निरीक्षण भी किया। वहीं 500000 तक का काम शुरू करने को कहा। बाद में राजपूत मोहल्ला वार्ड नंबर 2 जाने वाली सड़क के लिए भी 500000 का काम शुरू करने के लिए कहा।