फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीपीओ ने आंगनबाडी केंद्रों का औचक निरिक्षण कर बच्चों को दी जा रही सुविधांओं की जांच की

विज्ञापन
सीडीपीओ नें आंगनबाडी केंद्रों का औचक निरिक्षण कर बच्चों को दी जाने बाली सुविधाओं की जांच की - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी। सीडीपीओ दलीप कुमार शर्मा ने शनिवार को पंचायत तला टांडा के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की। सीडीपीओ ने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति के साथ-साथ साफ सफाई और बच्चों को दिए जा रहे आहार की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान सीडीपीओ ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायकों से कहा कि वह केंद्र में आने वाले बच्चों को दिए जा रहे आहार को अच्छी प्रकार से पौष्टिक बनाएं तथा अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि यही बच्चे देश का भविष्य और केंद्र से ही इनके बेहतर भविष्य को बनाने की शुरुआत की जाती है। इस मौके पर तला टांडा पंचायत के सरपंच मोहन सिंह भी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें