फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी राजोरी ने शहर की मेहवपूर्ण सड़को की प्रगति की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। उपायुक्त राजेश के. शवन ने शनिवार को शहर का दौरा किया। उन्होंने महत्वपूर्ण सड़कों पर काम की प्रगति का निरीक्षण किया। जिन्हें पीडब्ल्यूडी की तरफ से बनाया जा रहा है। इन सडकों में अब्दुल्ला पुल, सर्कुलर रोड, बेला को डबल लेन करना और गुरधन रोड शामिल हैं।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर वैकल्पिक लिंक है, जो नए पुल को तारिक पुल से जोड़ता है, जिससे कुल दूरी लगभग 4-5 किलोमीटर कम हो जाती है। यह भीड़ को कम करने में भी मदद करेगी। बताया गया कि सड़क की प्रोटेक्शन दीवार और शिंगल को बनाए रखने का काम प्रगति पर है। उपायुक्त ने काम में तेजी लाने को कहा, ताकि इसे कम से कम समय में पूरा किया जा सके। बेला रोड पर जो वैकल्पिक अब्दुल्ला ब्रिज को राजोेरी-थन्नामंडी रोड से जोड़ता है, भीड़भाड़ वाले गुर्जर मंडी चौक को पार करते हुए उपायुक्त ने अधिकारी को डबल शिफ्ट में काम करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सड़क पर काम 20 दिन में पूरा हो।
उपायुक्त ने गुरधन रोड की प्रगति और हैमिल्टन ब्रिज तक पहुंच मार्ग की प्रगति का निरीक्षण करते हुए कहा कि कनेक्टिविटी विकास की प्रगति का एक महत्वपूर्ण संकेतक है। बेहतर सड़कें अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेंगी और अंतत: जिले की अर्थव्यवस्था को लाभ पहुंचाएंगी। डीसी ने एक्सईएन को सड़कों पर ब्लैकटॉपिंग शुरू करने का निर्देश दिया और जलभराव से बचने के लिए सभी अवरुद्ध नालों को साफ करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें