मेंढर दौरे पर पहुंचे उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान।
मेंढर। उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने मंगलवार को मेंढर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं। इससे पहले वह मेंढर के हरनी गांव मेंढर के पूर्व विधायक और पीडीपी के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री रह चुके सरदार रफीक हुसैन खान के निधन पर दु:ख जताया। उन्होंने परिवार के लोगों को सांत्वना दी।
मेंढर पहुंचने पर नारी निकेतन की लड़कियों ने उनका स्वागत किया। सलाहकार ने उन्हें कंबल बांटे। उन्होंने मेंढर के सरपंचों, पंचों और उनसे मिलने आए लोगों की समस्याओं को सुना और जल्द उनके निपटारे का आश्वासन दिया। लोगों की समस्याओं में बिजली, पानी, सड़के, तरक्की के रुके काम दोबारा शुरू करने, युवाओं के लिए रोजगार जैसी समस्याएं शामिल रहीं। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल यादव, एसएसपी रमेश अंगराल, एसडीएम साहिल जंडयाल, तहसीलदार विक्रम कुमार, एसडीपीओ ज़हीर अब्बास जाफरी, एसएसओ मंजूर कोहली, शाम लाल दत्ता, देवेंद्र कुमार टंडन, संजय फैंसी, जुल्फकार पठान, मीर मोहम्मद, संजीव गुप्ता, सतीश कुमार शर्मा और सोनू कुमार शामिल रहे। संवाद