नौशेरा। दीपावली पर्व को देखते हुए म्यूनिसिपल कमेटी की टीम ने सोमवार को बाजार का औचक दौरा किया। इस दौरान दुकानदारों को कड़ी हिदायतें दी गईं। ईओ म्यूनिसिपल कमेटी प्रधान नरेंद्र शर्मा, उप प्रधान विशाल गुप्ता, इंचार्ज थाना प्रभारी सरदार मोहन सिंह आदि ने दुकानदारों को हिदायतें दी कि नाली के बाहर समान न लगाएं। क्योंकि इससे जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। आम जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। मिठाई के दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग न करें। ऐसा करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दुकानदार दुकानों के बाहर रेट लिस्ट चस्पा करें। कम गुणवत्ता वाला समान बेचे जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद