फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीसी ने सीएचसी कालाकोट का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
एडीसी ने सीएचसी कालाकोट का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन
राजोरी। रेड जोन क्षेत्रों में लॉकडाउन के बावजूद जिले में संपर्क मामलों में हालिया वृद्धि प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

दैनिक आधार पर कालाकोट तहसील में नए कोरोना पॉजिटिव मामलों की रिपोर्टिंग के बाद कृष्ण लाल अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) कालाकोट ने रविवार को देर रात लगभग 11 बजे कालाकोट में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कोविड -19 और अन्य रोगियों के लिए सुविधाओं आवश्यक परीक्षण अवसंरचना की उपलब्धता, दवाओं के बारे में पूछताछ की और कार्यालय और वार्डों का भी दौरा किया। इस दौरान एडीसी ने डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और रोगियों के साथ बातचीत की। मरीजों से बात करते हुए एडीसी ने उनके स्वास्थ्य और दवाओं की उपलब्धता सहित उन्हें प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। एडीसी ने अस्पताल के रिकॉर्ड की भी जांच की, जिसमें ड्यूटी रोस्टर और रात की ड्यूटी पर कर्मचारियों की उपलब्धता शामिल है। उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों को रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें