सेना के कमाण्डर राजोरी के दराज क्षेत्र में स्कूली बच्चों के साथ भेंट करते हुए
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। जिले की बुद्धल तहसील के मोड़ा दराज का सोमवार को सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चों से मुलाकात की। कमांडर ने बच्चों को कड़ी मेहनत से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भविष्य शिक्षा में ही निहित है। बच्चों के साथ बातचीत करते हुए उन्हें कड़ी मेहनत करने, बड़े सपने देखने, अपने भाग्य को आकार देने और राष्ट्र निर्माण की दिशा में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कमांडर ने शिक्षकों से भी भेंट की व बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए कहा। कमांडर ने भरोसा दिलाया कि सेना बच्चों के उत्थान के लिए हमेशा खड़ी है। ब्यूरो