सुंदरबनी। डीडीसी और बीडीसी अध्यक्ष स्योट ने बुधवार को पंचायत ठंडापानी में ट्रैक्टर रोड का उद्घाटन किया। यह लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई। डीडीसी राजेंद्र शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा तथा सरपंच ठंडापानी सेवानिवृत्त कैप्टन प्रेम कुमार ने ठंडापानी में मनरेगा योजना के तहत कराए गए सड़क मार्ग का उद्घाटन कर लोगों की मांग को पूरा किया। मौके पर पुरुषोत्तम गुप्ता, राकेश कुमार, मुनीर अहमद, मोहम्मद यूसुफ, रफीक अहमद मौजूद रहे। संवाद