राजोेरी। जवाहर नगर राजोेरी के विशाल दीप चंदन ने आईएएस परीक्षा में 810वां रैंक हासिल किया है। शुक्रवार को उन्हें सम्मानित करने के लिए श्री गुरु रविदास सभा ने एक अभिनंदन समारोह आयोजित किया।
यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर आईएएस अधिकारी बनने वाले विशाल दीप चंदन राजोरी टाउन के पहले युवा हैं। रविदास समाज के सदस्यों ने उनकी कड़ी मेहनत की सराहना की और उन्हें सम्मानित किया। विशाल दीप चंदन ने कहा कि यह न केवल उनके परिवार के लिएए बल्कि राजोेरीवासियों के लिए गर्व का क्षण है। विशाल दीप चंदन ने सभा के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह अपने समाज के लोगों की सेवा करने के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। संवाद