फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में स्टाफ की कमी पर फूटा गुस्सा

Fri, 22 May 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
उपजिला अस्पताल नौशेरा में स्टाफ की कमी को लेकर स्वास्थ्य विभाग के मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन


लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्याओं को हल नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरने को बाध्य होंगे। सनातन धर्मसभा के प्रधान जगदीश चंद साहनी, युवा नेता धीरज कुमार, प्रदीप गुप्ता आदि ने स्वास्थ्य विभाग के मंत्री के खिलाफ नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में बेहोशी के डाक्टर, फिजिशियन, सर्जन के साथ-साथ असिस्टेंट सर्जन के पांच पद रिक्त हैं। इसके अलावा अन्य स्टाफों की भी कमी है, जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी बीमारियों के लिए भी जम्मू रेफर कर दिया जा रहा है। जिससे मरीजों का काफी समय और धन बर्बाद हो जा रहा है। लोगों ने कहा कि समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो वह सड़कों पर उतरेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें