फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूल के बच्चों को घर घर पहुंच रहा मिड डे मील

विज्ञापन
मिड डे मील को घर घर पोहन्चाते शिक्षक - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
कोरोना के चलते लॉकडाउन सरकारी स्कूल के बच्चों को घर घर पहुंच रहा मिड डे मील संवाद न्यूज एजेंसी राजोरी घातक कोरोना वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए किए लॉकडाउन के बाद सरकारी स्कूलों में पढाई कर रहे गरीब बच्चों को शिक्षा विभाग ने घर बैठे मिड उे मील पहुंचाना शुरू कर दिया है। सीईओ राजोरी राम स्वरूप शर्मा के अनुसार जिले के विभिन्न शिक्षा जोनों के जेडईओ को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं कि वह सरकारी स्कूलों के बच्चों को घर पर मिड डे मील पहुंचाए। सामाजिक दूरियों को ध्यान में रखते हुए मास्क का प्रयोग एक मिड डे मील इंचार्ज बच्चों को घर जा कर मिड डे मील का राशन पहुंचाए। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न शिक्षा जोनों में बच्चों को घर पर मिड डे मील राशन महैया करवाना शुरू कर दिया गया है। मिड डे मील इंचार्ज घर घर पहुंच कर न केवल मिड डे मील का राशन पहुंचा रहे हैं, बल्कि बच्चों को कोरोना वायरस के प्रकोप से बचने के उपाए भी बता रहे हैं और लोगों को घरों में रह कर कोरोना वायरस के चैन को ब्रेक करने के लिए प्रेरित भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिड डे मील को घर घट पोहन्चाते शिक्षा - फोटो : AMAR UJALA
मिड डे मील को घर घट पोहन्चाते शिक्षा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें