फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सीआरपीएफ के जवानों ने खेली होली

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर स्थित पुंछ में शुक्रवार को सीआरपीएफ की 38वीं वाहिनी की तरफ से होलिका दहन समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

इसमें वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी हजारी लाल, इंस्पेक्टर भीम सिंह रावत, सब इंस्पेक्टर संग्राम सिंह जादव और एएसआई बचितर सिंह की अगुवाई में होलिका पूजन किया गया। इसके बाद अधिकारियों और जवानों ने एक दूसरे का मुंह मीठा करवाने के साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए होली की बधाइयां दीं। डीजे की धुन पर जवान एवं अधिकारी नाचते गाते होली मनाने लगे। इस अवसर पर मुसलिम समुदाय ने दिन भर रोजा रखा था और शाम को इफ्तार एवं इबादत के बाद अपने हिंदू एवं सिख साथियों के साथ जमकर होली मनाने में जुटे हुए थे। सीआरपीएफ द्वितीय कमान अधिकारी हजारी लाल ने सभी को हाेली की बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें