राजोरी। मोटर व्हीकल और स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कालाकोट में चालकों और परिचालकों के लिए निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर मुख्य बस स्टैंड पर लगाया गया ताकि सभी चालक-परिचालक इस शिविर में अपने स्वास्थ्य की करा सकें। उन्हें यह पता चल सके कि उन्हें कौन-कौन से बीमारी है और उसका बेहतर इलाज हो सके। शिविर में एआरटीओ शम्मी शर्मा, म्यूनिसिपल कमेटी चेयरमैन विजय सूरी, बीएमओ, ईओ और कई अन्य लोग उपस्थित रहे। संवाद