रोटरी क्लब राजोरी ग्रैंड ने बीपीएल बच्चे को हार्ट सर्जरी के लिए अपने खर्चे पर दिल्ली रवाना किया
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। रोटरी क्लब राजोेरी ग्रैंड जन्मजात हृदय और अन्य बीमारियों से पीड़ित 18 वर्ष से कम उम्र के बीपीएल श्रेणी के बच्चों के लिए मुफ्त हार्ट सर्जरी की व्यवस्था कर रहा है। क्लब के जिला प्रधान अमरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने सियोट निवासी एक गरीब परिवार जिसके 6 माह का बच्चा दिव्यांश जन्म से ही दिल के रोग से पीड़ित था। उसके पिता मजदूरी करते हैं। घर में इतनी गरीबी है कि वह बच्चे का ऑपरेशन कराने के लिए योग्य नहीं थे। किसी तरह से वो रोटरी क्लब राजोेरी ग्रैंड से संपर्क किया और रोटरी क्लब ने उनके बच्चे के सारे दस्तावेज और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शुक्रवार को उसको पर सर्च हार्ट सर्जरी के लिए दिल्ली के अस्पताल भेज दिया। कुछ दिन बाद एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर नई दिल्ली में ओपन हार्ट सर्जरी की जाएगी, जिसका सारा खर्च क्लब उठायेगा। बच्चे के साथ दिल्ली जाने वाले उसके माता-पिता के आने जाने और खानपान का खर्च भी क्लब ही उठाएगा। इस अवसर पर रोटेरियन राजेश शर्मा, कैशियर डॉ. सचिन वैद, उमेश शर्मा, डॉ. विदुशी शर्मा आदि मौजूद रहे।