राजोरी। गांव और पंचायत स्तर तक सार्वजनिक सेवा प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य ब्लॉक कंडी में जेके-आईएसएसएस के तहत एक विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया। उपायुक्त विकास कुंडल और सीएमओ डॉ. सलीम उर रहमान के मार्गदर्शन में, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं जम्मू के मार्गदर्शन में पंचायत घर सोडा पानी गांव स्वाडी में 9वें मेगा वृद्धावस्था प्रमाणपत्र शिविर का आयोजन किया।
शिविरों की देखरेख डॉ. इकबाल मलिक बीएमओ कंडी द्वारा की गई। जहां पेंशन योजना के करीब 300 लाभार्थियों को वृद्धावस्था के प्रमाणपत्र जारी किए गए। शिविर पिछले सोमवार से शुरू हुए हैं और ब्लॉक कंडी के दूर-दराज और बाहरी क्षेत्रों को कवर करते हुए लगातार चल रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल हामिद जगर ने कहा कि आउटरीच क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयु प्रमाणपत्र जारी करने के लिए अस्पतालों में आना मुश्किल है। इसलिए हमारा लक्ष्य इस सुविधा को लोगों की सुविधा और लाभ के लिए उनके दरवाजे तक पहुंचाना है। सीएमओ ने जनता की जागरूकता के लिए एक सार्वजनिक नोटिस भी जारी किया है और लाभार्थियों से सरकारी योजना से अधिक से अधिक लाभ उठाने का अनुरोध किया है।