स्वास्थ्य विभाग कोटरंका ने मनाया ब्लॉक स्वास्थ्य मेला
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को सिंचाई मैदान कोटरंका में स्वास्थ्य मेला लगाया। इसमें लोगाें के स्वास्थ्य की जांच करने के साथ ही उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। चिकित्सकों ने लोगों को बदलते मौसम में स्वास्थ्य की उचित देखभाल करने का अनुरोध किया। साथ ही पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी।
मेला उपायुक्त विकास कुंडल और सीएमओ डॉ. शमीम भट्टी के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में सफलतापूर्वक लगाया गया। इसका उद्घाटन अतिरिक्त उपायुक्त सुरिंदर मोहन ने किया। मेले में नेत्र, स्त्री रोग, दंत विशेषज्ञ सहित कई डॉक्टरों ने सेवाएं प्रदान कीं। मेले में 1670 लोगों ने विभिन्न काउंटरों पर परामर्श लिया। मेडिकल बोर्ड ने पेंशन योजनाओं के लिए 175 वृद्धावस्था प्रमाणपत्र, विकलांगता प्रमाणपत्र, विधवा प्रमाणपत्र आदि जारी किए।