सुंदरबनी। बैरीपतन तहसील के सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए सेना की ओर से लगाया गया दो दिवसीय चिकित्सा एवं वेटरनरी शिविर का रविवार को समापन हो गया। सेना के कालीधार ब्रिगेड की ओर से गांव ढोक बनियाड में आयोजित शिविर में दर्जनों गांवों के ग्रामीणों ने मवेशियों का इलाज कराया तथा दवाइयां लीं। सेना के अधिकारियों ने कहा कि सीमावर्ती लोगों में बेहतर तालमेल के लिए आपरेशन सद्भावना के तहत आगे भी ऐसे कार्यक्रमों को आयोजन किया जाता रहेगा। ताकि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं मिलती रहें। संवाद