नौशेरा। कोरोना का टीकाकरण जारी है। वीरवार को उप जिला अस्पताल में 103 लोगों को टीकाकरण किया गया। इसमें सीमा सुरक्षा बल के जवानों व सिविल डिफेंस के सेक्टर वार्डन गोपाल शर्मा व उनकी टीम के सदस्यों का टीकाकरण किया गया। डॉक्टर सतपाल ब्लाक मेडिकल अधिकारी ने बताया कि कोरोना का टीकाकरण जारी रहेगा। संवाद