फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएफ की ओर से अपर कांगड़ी में चिकित्सा शिविर आयोजित

विज्ञापन
सीमा सुरक्षा वल की ओर से सीमावर्ती क्षेत्र की पंचायत अप्पर कांगडी में मेडिकल कैंप का आयोजन किया ग - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए बीएसएफ की 69 वीं बटालियन की तरफ से अपर कांगड़ी पंचायत के हाई स्कूल ढोक कांगडी ठंगर में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन अपर कांगड़ी पंचायत की सरपंच रुकमेश देवी ने बीएसएफ के अधिकारियों की मौजूदगी में किया। सीमा सुरक्षा बल के डाक्टरों के साथ-साथ कुछ स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों ने भी सेवाएं देकर साढे़ छह सौ के करीब मरीजों का इलाज किया तथा उन्हें मुफ्त में दवाइयां दीं। सीमा सुरक्षा बल की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की सुविधा के लिए चिकित्सा शिविर का आयोजन करने के लिए पंचायत अपर कांगड़ी की सरपंच, पंचों तथा अन्य प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बल के अधिकारियों का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें