राजोरी के वार्ड नंबर 9 में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर
- फोटो : RAJOURI
राजोरी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को राजोरी के वार्ड-9 में चिकित्सा शिविर लगाया गया। पार्षद संजय शर्मा की अगुवाई में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में बीएमओ डॉ. चौधरी और शहर के डिस्पेंसरी प्रभारी डॉ. शाहिद शिविर में उपस्थित रहे। शिविर में ब्लड शुगर और रक्त परीक्षण जैसे अन्य परीक्षण किए गए। मौके पर मुफ्त में सैनिटाइजर मास्क और दवाएं मुफ्त में वितरित की गईं। शिविर में संजय शर्मा ने डॉक्टरों की भूमिका और विभाग की चिकित्सा टीम की उनकी प्रभावी और समर्पित सेवा के लिए सराहना की। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वर्ण कार्ड जारी करने के लिए सीएमओ और बीएमओ राजोरी को भी धन्यवाद दिया। संवाद