फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण बैंक में चोरी का प्रयास विफल

Mon, 01 Feb 2016 07:48 PM IST
ब्यूूूराे/अमर उजाला, राजाेरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के पलमा स्थित ग्रामीण बैंक की शाखा में चोरी के प्रयास को विफल कर दिया गया। चोर शटर में लगे ताले तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने एक चोर को पकड़ लिया है। पूछताछ में उसने अन्य तीन चोरों के नाम भी बताए हैं।
विज्ञापन


एसएसपी राजेश्वर सिंह ने बताया कि पुलिस को पुलिस को सुराग मिला था कि कुछ चोर बैंक में चोरी करने वाले हैं। इसके बाद एसएचओ चमन गोरखा की टीम को सतर्क कर दिया गया। बैंक के आसपास टीम ने अपना जाल बिछा लिया।

रविवार की रात करीब 12 बजे चार चोर बैंक के पास पहुंचे और शटर में लगे ताले तोड़ने लगे। पुलिस ने मौके पर ही धर दबोचने के लिए छापा मारा। हालांकि, चोरों को इसकी भनक लग गई।
विज्ञापन


अंधेरे का फायदा उठाते हुए तीन चोर भागने में कामयाब रहे, लेकिन एक चोर वकार अहमद निवासी कोटधड़ा को धर दबोचा। एसएसपी के मुताबिक पूछताछ में उसने बताया कि चारों चोरों ने शटर तोड़कर या फिर दीवार तोड़ कर भीतर घुसने की थी। चोर ने तीन चोरों के नाम पुलिस को बताए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें