फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी में कलश यात्रा के साथ हुआ महोत्सव का श्रीगणेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कलश यात्रा में हुए गणपति बप्पा मोरया और जय श्रीगणेश के उद्घोष
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। श्रीगणेश महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को राजोरी में कलश यात्रा के साथ हुआ। श्रद्धालुओं ने शहर में कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली। यात्रा में भक्त उत्साह के साथ गणपति बप्पा मोरया, जय श्रीगणेश का जयघोष कर रहे थे। इसमें पुरुषों, बच्चों और महिलाओं ने भी हिस्सा लिया और शहर का माहौल भक्तिमय बनाया।
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति प्रवाह समिति राजोरी द्वारा आयोजित कलश यात्रा नाबन स्थित आनंद भारती सन्यास आश्रम से पैदल निकली। यह यात्रा राजोरी शहर के मुख्य बाजार, सिटी चौक से होते हुए पुराने बस अड्डे तक पहुंची और मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम से होते हुए वापस सन्यास आश्रम में संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं ने कलश में जल भरा और सभी भगवान श्रीगणेश के जयकारे लगाते हुए वापस श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचे। इस अवसर पर धूमधाम से श्रीगणेश भगवान की मूर्ति स्थापित की गई और विशेष पूजा के साथ भगवान श्रीगणेश से सुख शांति की कामना की गई। वहीं, रात को आयोजित श्रीगणेश जागरण में भी भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। भगवान श्रीगणेश के गुणगान से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें