फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी के थन्ना मंडी के जंगल में लगी आग

विज्ञापन
राजोरी के थन्नामंडी के डीकेजी के जंगलों मे लगी आग।
विज्ञापन
राजोरी। राजोेरी जिले के थन्ना मंडी तहसील के अंतर्गत आने वाले ढेरा की गली क्षेत्र के जंगल में शनिवार शाम को अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जंगल में आग लगने की घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने वन विभाग और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। राजोरी से वन्यजीव संरक्षण बल के जवानों के साथ दमकल वाहन भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। वन्यजीव संरक्षण बल के असिस्टेंट डायरेक्टर मसूद अहमद ने बताया कि जंगल में लगी आग के पीछे कारणों का पता फिलहाल नहीं चल पाया है। उक्त जंगल सड़क से दूर लगता है, इसलिए आग पर काबू पाने में दमकल वाहनों से खास मदद नहीं मिली। उन्होंने बताया कि इन दिनों चल रहे खुशक मौसम में किसी शरारती तत्व ने शायद आग लगाई हो। आग पर काबू पा लिया गया है और पुलिस ने भी इस संबंध में संज्ञान लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें