फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri: राजोरी के जंगलों में लगी भीषण आग, कई किलोमीटर तक फैली लपटें; बड़े वन क्षेत्र को भारी नुकसान

Mon, 25 May 2026 04:36 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर/राजोरी

सार

राजोरी के नौशेरा क्षेत्र में भीषण जंगल की आग लगने से बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। फायर ब्रिगेड, वन विभाग और स्थानीय लोग आग पर काबू पाने के लिए लगातार राहत अभियान चला रहे हैं।
विज्ञापन
राजौरी में भीषण जंगल की आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के नौशेरा क्षेत्र में सोमवार को भीषण जंगल की आग लगने से बड़े पैमाने पर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, सूखी झाड़ियों और मौसम की परिस्थितियों के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग, जम्मू-कश्मीर फायर एंड इमरजेंसी सर्विस और स्थानीय स्वयंसेवकों की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान शुरू किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जंगल के विशाल हिस्से को आग की लपटों में घिरा देखा जा सकता है। वीडियो में मोरों समेत कई पक्षियों की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिसने स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि दुर्गम इलाके में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। आग को फैलने से रोकने और पर्यावरणीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र को बचाने के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। इस आग से जंगल में लगे पौधों और अन्य वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि, अब तक किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें