फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला राजोरी में सेना के जवानों द्वारा टली बड़ी आग की त्रासदी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। शनिवार की रात को सेना के जवानों ने आग से होने वाली बड़ी त्रासदी को टाल दिया। जवानों ने समय रहते जंगल में लगी आग पर काबू पा लिया। जानकारी के अनुसार गांव कल्लर और गुन्नी के समीप जंगल में शनिवार की रात आग लग गई। हवा के साथ अंगारे फैलने से ग्रामीणों ने मौसमी फसलों के नष्ट होने की आशंका जताई।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने वन रक्षकों और पुलिस को आग फैलने के बारे में सूचित किया। साथ ही राष्ट्रीय राइफल्स से मिलकर लाम इलाके की एक अग्निशमन टीम आग बुझाने में लग गई। 50-50 व्यक्तियों की दो अग्निशमन दल आवश्यक उपकरण और पानी की टंकी के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और आग बुझाना शुरू कर दिया। आधी रात को करीब तीन बजे जंगल में लगी आग को काबू कर लिया। इससे कल्लर और गुन्नी गांवों के निवासियों को नुकसान से बचा लिया गया। समय पर सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय लोगों और नागरिक प्रशासन द्वारा लैम राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें