फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: राजोरी के मनूर गाला सवारी के जंगलों में लगी भीषण आग

Mon, 10 Jun 2024 05:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल वाहनों ने पाया काबू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

राजोरी। राजोरी में गर्मी शुरू होते ही जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार जारी हैं। शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को राजोरी मनूर गाला और सवारी के जंगलोें में भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार राजोरी के इलाके के जंगलों में भीषण आग लग गई है। गर्मी के चलते आग पर काबू पाने में कई दिक्कतें पेश आ रही हैं। यह जंगली इलाके सड़क सुविधा के पास है, इसलिए आग की खबर लगते ही रात को करीब 1 बजे ही राजोरी से फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के स्टेशन इंचार्ज मकबूल हुसैन दमकल वाहनों और कर्मियों के साथ फायर ब्रिगेड के वाहनों पर निकल गए। फऍरेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स, वन विभाग के कर्मियों के साथ दमकल कर्मियों ने दमकल वाहनों की मदद से कई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया। इन जंगलों में भड़की भयानक आग के चलते करोड़ों रुपये की वन संपदा जलकर राख हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें