सुंदरबनी। कालीधार के जंगलों में दो दिन पूर्व लगी आग पर काबू पाने के बाद अब चरनौट भजवाल के जंगलों में आग लग गई है। इससे लाखों रुपयों की वन संपदा का नष्ट हो गई है। तपती धूप में वन विभाग और संरक्षण बल आग की लपटों पर काबू पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस आग से जंगल के आसपास लगते गांव कालीदेह भजवाल, नीलाडब्ब, बैसिंइयां, कुल्लडब्बी पैली आदि भी प्रभावित हैं। आग लगने से गांवों में काफी गर्मी बढ़ गई है। संवाद