राजोरी। शहर से स्टे दुर्गा नगर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब भूसे से लदे एक ट्रक में आग लग गई। घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके से गुजर रहे इस ट्रक के चालक ने सूझबूझ और सतर्कता का परिचय देते हुए जलते हुए वाहन को सावधानीपूर्वक निकाला और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।
भूसे से लदे ट्रक में उस समय आग लगी जब वह सड़क के ऊपर से गुजर रही बिजली की एचटी केबल के संपर्क में आ गया। सूखे भूसे ने तत्काल आग पकड़ ली। ट्रक के आसपास मकान और लोगों की मौजूदगी के कारण आग फैलने तथा जान-माल के नुकसान का खतरा बढ़ गया।
ऐसे चुनौतीपूर्ण हालात में चालक ने हिम्मत और समझदारी दिखाते हुए जलते हुए ट्रक को सावधानी से आगे बढ़ाया। उसकी सतर्कता के चलते घनी आबादी वाले क्षेत्र में संभावित गंभीर हादसा टल गया। संवाद