फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: प्रदर्शन करने वाले चार लोगों पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटरंका में नुसरत जहां की मौत को लेकर कर रहे थे विरोध
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। जिले के कोटरंका क्षेत्र में नुसरत जहां की जीएमसी राजोरी के डॉक्टरोें और जीएमसी राजोरी के पैरा मेडिकल कर्मियों की कथित लापरवाही से हुई मौत को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इसमें पीडीपी नेता गुफ्तार अहमद चौधरी, मृतका के मामा समेत चार व्यक्तियों को नामजद किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने नुसरत की मौत को लेकर न्याय की मांग कर रहे पीडीपी नेता गुफ्तार अहमद चौधरी के नेतृत्व में राजोेरी-कोटरंका सड़क को लगभग डेढ़ घंटे तक अवरुद्ध रखा। इसके चलते आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच सड़क बंद रहने से यात्रियों, मरीजों और अन्य राहगीरों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं। पुलिस का कहना है कि सड़क जाम किए जाने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ और जनजीवन बाधित हुआ। इसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, प्रदर्शन में शामिल लोगों और स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वे नुसरत जहां की मौत के मामले में न्याय की मांग कर रहे थे और उनकी आवाज उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने से लोगों में असंतोष पैदा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें