राजौरी। COVID19 की मौजूदा परिस्थितियों के कारण लॉकडाउन प्रतिबंध के दौरान पुलिस ने मंजाकोट तहसील क्षेत्र में लोगों के बीच फेस मास्क वितरित किए, जहां पहले से ही पांच गांवों को रेड जोन घोषित किया गया है। सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर मनजाकोट निसार खुजा के साथ तहसीलदार मंजाकोट मोहम्मद सगीर और स्टेशन हाउस ऑफिसर मंजाकोट मंजूर कोहली ने विभिन्न क्षेत्रों में फेस मास्क वितरित किए और कोरोना वायरस महामारी के बारे में लोगों को जागरूक किया और जरूरी निवारक उपायों को लागू करने की आवश्यकता पर बल दिया। इतना ही नहीं पुलिसने ज़िले के विभिन्न इलाकों मैं गरीब परिवारों और श्रमिकों मै सूखा राशन वितरित किया गया।
फेस मास्क वितरित करती पुलिस
- फोटो : AMAR UJALA
फेस मास्क वितरित करती पुलिस