फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सीमां सुरक्षा वल की ओर से स्थापना दिवस हथियारों की प्रदर्शंनी का आयोजन किया गया

विज्ञापन
सीमां सुरक्षा बल की ओर से स्थापना दिवस पर हथियारों की प्रदर्शनी का आयोजन किया - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
सुंदरबनी। बीएसएफ की 130 वीं बटालियन की ओर से शुक्रवार को वाहिनी के स्थापना दिवस पर केंद्रीय विद्यालय में हथियारों की प्रदर्शनी लगाई गई। इस संबंध में अधिकारियों ने बताया कि हथियारों की प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं, स्थानीय लोगों खासकर युवाओं में देशभक्ति राष्ट्र के प्रति सेवा एवं समर्पण की भावना का प्रचार प्रसार करना है। ताकि युवा लोग भर्तियों के माध्यम से केंद्रीय सशस्त्र बलों में शामिल होकर देश की सेवा करने हेतु जागरूक हो सकें। इस मौके पर 130 वीं बटालियन सीमा सुरक्षा बल के कमांडिंग अधिकारी डॉ. राम कुमार ने कहा कि युवाओं के देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए ऐसे मौकों पर उन्हें हथियारों की प्रदर्शनी के साथ-साथ देश भक्ति से जुडे़ कार्यक्रमों का आयोजन करके उनमें देश भक्ति की भावना पैदा करने का बेहतर समय होता है। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय के दो सौ के करीब छात्र-छात्राएं तथा शिक्षक, प्रधानाचार्य प्रदर्शनी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें