फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैन्य कर्मचारी जीएमसी राजौरी में कर रहा कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा. सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद ज्वाइन कर ली थी सिक्योरिटी एजेंसी.

विज्ञापन
जीएमसी राजोरी में सिक्योरिटी इंचार्ज का काम करने वाले पूर्व सैनिक कर्मचारी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
राजौरी. कई वर्ष तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद सेना से रिटायर होने के बाद सिक्योरिटी एजेंसी ज्वाइन की ओर जीएमसी राजोरी में फिर से नियुक्ति नियुक्ति हो गई। पिछले करीब 1 साल से जीएमसी राजोरी में सिक्योरिटी गार्ड के इंचार्ज के रूप में काम कर रहे राजोरी के नौशेरा निवासी सोमराज कोरोना से संक्रमित मरीजों की पूरी देखभाल कर रहे हैं। सोमराज पिछले 2 महीने से अपने घर भी नहीं गए है और दिन-रात जीएमसी के क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती करोना संक्रमित लोगों की सेवा में जुटे हैं। 24 घंटे दिन रात लगातार जीएमसी में ही रहते हैं वह हर समय किसी प्रकार की सेवा के लिए भी उपलब्ध रहते हैं। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के साथ-साथ वह जीएमसी में भर्ती मरीजों को अन्य सुविधाएं प्रदान करने में भी सबसे आगे रहते हैं। जबसे कोरोना का प्रकोप बढ़ा है और जीएमसी राजोरी में मैं बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में संक्रमित लोगों को रखा है तबसे सोम राज की ड्यूटी पहले से भी बढ़ गई है और वह दिन-रात अपनी ड्यूटी को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। सोमराज ने बताया कि देश सेवा के साथ-साथ लोक सेवा का मंत्र उन्हें भारतीय सेना से मिला था। भारतीय सेना से मिला अनुशासन व लोक सेवा का जज्बा अभी तक उनमें कायम है और वह जब तक सांसे चल रही है ऐसे ही लोगों की सेवा करते रहेंगे। सोमराज ने कहा कि उनका भी अपने परिवार व बाल बच्चों से मिलने का दिल तो करता है लेकिन ड्यूटी के चलते वह घर नहीं जाते क्योंकि घर जाएंगे तो हो सकता है उनके बच्चे भी किसी तरह की परेशानी में पड़ जाए इसलिए मैं 24 घंटे लगातार दिन-रात राजोरी जीएमसी में रहकर ही लोगों की सेवा कर रहे हैं। वही जीएमसी राजोरी के प्रिंसिपल ने बताया कि सोमराज जीएमसी में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ वहां भर्ती मरीजों की भी पूरी सेवा करने में लगे रहते हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें