फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग द्वारा मरचौला पंचायत में एक बीट गार्ड एक पंचायत कार्यक्रंम का आयोजन किया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। वन विभाग की तरफ से लोगों के साथ सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई स्कीम एक बीट गार्ड एक पंचायत के तहत मरचौला पंचायत में रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें में सरपंच सुखदेव कौर, पंचायतों के सभी पंचों, बायोडायवर्सिटी मैनेजमेंट कमेटी मरचौला तथा स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

मरचौला पंचायत में एक बीट गार्ड एक पंचायत कार्यक्रम का आयोजन बीट गार्ड सलेरी बलजीत रैना द्वारा कराया गया। उन्होंने इस मौके पर पौधरोपण भी किया। कार्यक्रम के बारे में रेंज ऑफिसर राकेश वर्मा ने कहा कि इसके तहत सरपंच, पंचों तथा बायोडायवर्सटी मैनेजमेंट कमेटी का पूरा सहयोग बढ़ाना है। लोगों को जागरूक किया गया कि वन विभाग की तरफ से इसे कैसे सफल बनाया जा सकता है। सरपंच सुखदेव कौर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से वन विभाग पंचायत के बीच सहयोग बढे़गा, जिससे सभी लोग मिलकर पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम के तहत पौधरोपण प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए मिडिल स्कूल चन्नी मेला में भी पौधरोपण किया गया। इसमें सरपंच पंचायत चन्नी मेला अनिता कुमारी मुख्य तौर पर मौजूद रहीं। उन्होंने पंचों तथा अन्य लोगों की मौजूदगी में मिडिल स्कूल चन्नी मेला में पौधरोपण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें