सुंदरबनी। वन विभाग की भूमि पर लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जे कर किए गए हैं। इनके खिलाफ विभाग की ओर से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। डीएफओ नौशेरा द्वारा नौशेरा-सुंदरबनी फारेस्ट डिवीजन की सुंदरबनी रेंज में 50 कनाल भूमि पर अवैध रूप से लोगों द्वारा कब्जाई गई भूमि को राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर अपने नाम कराने की जानकारी लेकर रिपोर्ट उपायुक्त को दी गई। इस पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त ने तहसीलदार को अवैध तरीके से सुंदरबनी फारेस्ट रेंज में गांव पराट के खसरा न. 611 कपांर्टमेंट न. 50 डी से अवैध रूप से लोगों के नाम की गई जमीन के रिकार्ड को ठीक करने के निर्देश जारी किए। इस संबंध में डीएफओ सुरेश मांडा ने बताया कि विभाग की ओर से पूरी कोशिश है कि वन विभाग में कहीं पर भी कोई अवैध रूप से जमीन पर कब्जा न कर सके। संवाद