फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri Encounter: राजोरी में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

Sat, 23 May 2026 02:46 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी के गंभीर मुगला इलाके में सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान आतंकियों से मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और ऑपरेशन अभी भी जारी है।
विज्ञापन
सुरक्षाबल। - फोटो : बसित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग में राजोरी जिले के गंभीर मुगला में शनिवार को सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। कुछ देर फायरिंग के बाद आतंकी घने जंगल में भाग निकले लेकिन कुछ ही देर में सुरक्षाबलों ने इन्हें घेर लिया। इन्हें मार गिराने के लिए सेना, पुलिस और सीआरपीएफ मिलकर अभियान चला रहे हैं। सेना से जुड़े सूत्रों ने बताया कि दो से तीन आतंकी हैं। इस अभियान को ऑपरेशन शेरूवाली नाम दिया है। इसके पहले राजोरी में सात अक्तूबर 2025 को बीरंथुब वन क्षेत्र में मुठभेड़ हुई थी।

विज्ञापन


गंभीर मुगला क्षेत्र के जंगल काफी घने हैं। खाइयां हैं, ऊबड़-खाबड़ रास्ते हैं। इस क्षेत्र में पिछले 15 दिन से संदिग्ध गतिविधियों के इनपुट मिल रहे थे। सुरक्षा एजेंसियां इन गतिविधियों पर लगातार नजर रखे थी। इसी बीच, सटीक लोकेशन मिली। इसके बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू किया।

सेना की व्हाइट नाइट कोर ने अपने एक्स हैंडल पर बताया, खुफिया जानकारी के बाद सुबह लगभग 11:30 बजे सेना ने पुलिस और सीआरपीएफ के साथ मिलकर संयुक्त अभियान शुरू कर दिया। इस दाैरान गंभीर मुगला इलाके में आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। जवानों ने तुरंत और सुनियोजित कार्रवाई की। गोलीबारी शुरू होने के साथ ही क्षेत्र की घेराबंदी कर ली गई।
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि टीम ने इलाके को घेर लिया है। दो से तीन आतंकी हैं। जंगल घना है फिर भी व्यापक स्तर पर सघन तलाशी ली जा रही है। घटनास्थल पर अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं। ऑपरेशन जारी है। मुठभेड़ में किसी आतंकी के मारे जाने या सुरक्षा बलों के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

सूत्रों ने बताया कि मुठभेड़ दो से तीन आतंकियों से हुई है। ये आतंकी एक ही गुट के हैं। सभी विदेशी हैं। सूत्रों ने बताया कि आतंकियों के इस समूह ने पांच साल पहले सीमा पार से घुसपैठ की थी। घुसपैठ एलओसी पर किस सेक्टर से की, ये स्पष्ट नहीं है लेकिन भारतीय क्षेत्र में आने के बाद ये इसी इलाके में इधर से उधर सक्रिय रहे हैं।अब ये आतंकी अपनी जान बचाने के लिए नाैशेरा होते हुए एलओसी पार कर पाकिस्तान भागने की फिराक में हैं। सूत्रों ने बताया कि सीमा पार संपर्क करने के लिए ये आतंकी सैटेलाइट फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। बातचीत के सिग्नल खुफिया एजेंसियों ने पकड़े हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें