फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजोरी में 5 विधानसभा क्षेत्रों में 419656 मतदाता

विज्ञापन
राजोरी मे विशेष सारांश संशोधन की समीक्षा करते आयुक्त सचिव संजीव वर्मा - फोटो : RAJOURI
विज्ञापन
राजोेरी। आयुक्त सचिव, वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण संजीव वर्मा जिन्हें अन्य जिलों के साथ-साथ राजोेरी जिले के लिए मतदाता सूची पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है, ने बुधवार को फोटो मतदाता सूची के विशेष सारांश संशोधन पर प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में बताया गया कि पांच विधान सभा क्षेत्र हैं, जिनमें कुल 644 मतदान केंद्र हैं। जो 540 स्थानों पर फैले हुए हैं। इसके अलावा, ड्राफ्ट ई-रोल 2022 के अनुसार कुल मतदाता 419656 हैं, जबकि कुल अनुमानित जनसंख्या 831953 है।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि 68974 फॉर्म में से जिले में 68645 पंच किए गए हैं, जबकि अन्य का निस्तारण किया जा चुका है। इसी प्रकार सभी फॉर्म की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में यह भी बताया गया कि जिले में निर्वाचक नामावली की सत्यता को सत्यापित करने के लिए डीईओ और ईआरओ द्वारा बहुस्तरीय जांच की जा रही है। फॉर्म्स में सुधार सुनिश्चित करने के लिए बूथ स्तर के अधिकारियों द्वारा किए जाने वाले क्षेत्र के दौरे का जायजा लेते हुए बैठक में बताया गया कि सुधार बूथ स्तर के अधिकारियों के फील्ड विजिट के आधार पर किया जा रहा है। बैठक के दौरान अन्य मापदंडों पर भी चर्चा हुई।
निर्वाचक नामावली प्रेक्षक ने जिले में चुनाव अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और अनुसूची के अनुसार कड़ाई से संशोधन करने और दी गई समय सीमा के भीतर प्रक्त्रिस्या को पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने डीईओ को नए मतदाताओं, छूटे हुए मतदाताओं को जोड़ने और डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने और निर्धारित तिथि से पहले प्रक्त्रिस्या को पूरा करने से बचने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने का आह्वान किया और बूथ स्तर के अधिकारियों को किसी भी समय क्षेत्र का दौरा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें