फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri News: सीएपीएफ की 80 कंपनियां तैनात

Wed, 11 Sep 2024 03:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, राजौरी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील मतदान केंद्रोें पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध
विज्ञापन

पांच विधानसभा क्षेत्रोें के लिए बनाए गए 745 मतदान केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। राजोरी में सुचारु और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए पीर पंजाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रोें में चुनाव के दूसरे चरण में 25 सितंबर को मतदान होना है।
मतदान केंद्रों और अन्य स्थानों की सुरक्षा के लिए सेंट्रल आर्म्ड पैरामिलट्री फोर्स (सीएपीएफ) व केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलोें की 80 कंपनियों के अलावा जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस (जेकेएपी) और भारतीय रिजर्व पुलिस (आईआरपी) के जवानों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

राजोेरी जिला पीर पंजाल क्षेत्र में शामिल है और यह एक ''चिंतित'' सुरक्षा चरण से गुजर रहा है, क्योंकि पिछले कुछ साल में यहां कई आतंकवादी घटनाएं देखी गई हैं। कोई जोखिम न लेते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने राजोेरी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है।
सूत्रों के अनुसार सभी स्तरों पर विस्तृत चर्चा के बाद एक बहुआयामी रणनीति और चुनाव सुरक्षा योजना तैयार की गई है। सभी 5 विधानसभा क्षेत्रोें के लिए बनाए गए 745 मतदान केंद्रों को दो श्रेणियों में बांटा गया है। पहली श्रेणी में नार्मल यानि सामान्य क्षेत्रों में पड़ने वाले मतदान केंद्र शामिल हैं, जबकि दूसरी श्रेणी में गंभीर सुरक्षा चिंताओं यानि संवेदनशील क्षेत्रों में स्थित मतदान केंद्र शामिल हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों के तहत आने वाले मतदान केंद्र दूरदराज के इलाकों में स्थित हैं।
सूत्रों के अनुसार ऐसे सभी मतदान केंद्रों के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसमें पिछले चुनावों की तुलना में लगभग तीन गुणा सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि इन मतदान केंद्रों पर दो-स्तरीय सुरक्षा कवर होगा, क्योंकि उनकी सुरक्षा सीएपीएफ के साथ-साथ पुलिस कर्मियों की ओर से की जाएगी। इसके अलावा मतदान स्थानों पर सुरक्षा कवर, सेना और पुलिस की एसओजी सभी ऊपरी इलाकों, पहाड़ी चोटियों और जिले के अन्य संवेदनशील स्थानों पर हावी रहेगी। सभी संवेदनशील स्थानों पर क्विक रिएक्शन फोर्स (क्यूआरटी) भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार इन मतदान केंद्रों के साथ-साथ अन्य सभी महत्वपूर्ण स्थानों जैसे ईवीएम डिस्पैच केंद्र, ईवीएम कलेक्शन केंद्रों और मतदान दल के वाहनों की आवाजाही के मार्गों पर भी सेना सहित अन्य सुरक्षाबलों के आरओपी की ओर से पहरा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव करवाने के लिए राजोेरी जिले के क्षेत्रों में अन्य सुरक्षाबलों के अलावा सीएपीएफ की 80 से अधिक कंपनियों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें