फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बर्ष बाद स्कूलों के खुलने के दूसरे दिन स्कूलो में विधार्थियों की संख्या बढी

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। कोविड-19 के चलते दो वर्ष तक स्कूलों के बंद रहने के बाद सोमवार को पहले दिन स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या कम रहने के बाद मंगलवार को स्कूलों में तकरीबन सभी बच्चे पहुंचें। हालांकि दो वर्ष तक स्कूलों के बंद रहने के कारण काफी संख्या में विद्यार्थी यूनिफार्म के बिना ही आ रहे हैं। अभी तक स्कूलों के शिक्षकों द्वारा भी स्कूल यूनिफार्म को लेकर सख्ती नहीं दिखाई जा रही है। विद्यार्थियों को नई यूनिफार्म बनवाने के लिए एक माह का समय दिया जा रहा है। वहीं स्कूलों खुलने पर अभिभावक काफी खुश हैं। उनका कहना है कि दो वर्ष तक ऑनलाइन पढ़ाई तो होती रही, लेकिन विद्यार्थियों का ऑनलाइन पढ़ाई का इतना लाभ नहीं मिल सका है, जितना मिलना चाहिए। इस संबंध में अभिभावक राकेश कुमार, सतपाल नरेश कुमार, संजय कुमार, राजेंद्र शर्मा आदि का कहना है कि स्कूलों के खुलने के बाद अब उनके बच्चों की पढ़ाई सही ढंग से होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें