फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी ने शिक्षा के क्षेत्र में वेहतर कार्य करने के लिए शिक्षको को सम्मांनित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरबनी। डीडीसी सदस्य राजेंद्र शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करके बच्चों को आधुनिक शिक्षा देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को रविवार को सम्मानित किया। इस संबंध में डाकबंगले में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही हर व्यक्ति को अंधेरे से उजाले की ओर ले जाने का मार्गदर्शक होता है। शिक्षक द्वारा पढ़ाया गया व्यक्ति देश का भविष्य बनता है। चाहे कितने बड़े ओहदे पर चला जाए, लेकिन उसे एक शिक्षक ही शिक्षा देकर बडे़ से बडे़ ओहदे पर पहुंचाने में सहायक होता है। डीडीसी सदस्य ने उपजिला के जाने माने शिक्षाविदों को सम्मानित करके उन्हें भविष्य में भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देकर उनका भविष्य सुधारने का आग्रह किया। इस मौके पर डीडीसी ने विभिन्न गांवों से 20 जरूरतमंद विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा दिलाने का जिम्मा उठाते हुए कहा कि वह अपने वेतन से उन्हें शिक्षा दिलाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें