नौशेरा। ब्वायज हायर सेकेंडरी स्कूल के 12 वीं कक्षा के छात्रों बारहवीं कक्षा के परिणाम में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। सोमवार को स्कूल में उप मुख्य शिक्षा अधिकारी सरदार जतिंदर सिंह की उपस्थिति में उन्हें सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य अशोक कुमार की भूमिका की सराहना रही है, जिन्होंने एक सच्चे संरक्षक की तरह टीम का नेतृत्व किया। उन्होंने स्टाफ की भी सराहना की, जिन्होंने कोविड -19 के दौरान छात्रों को बहुत अच्छा मंच प्रदान किया। अशोक कुमार शर्मा ने इस उपलब्धि के लिए छात्रों और शिक्षकों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि स्कूल को 149 छात्रों में से दो स्थान और 75 को डिस्टिंक्शन मिली है। इस अवसर पर जुगल किशोर लेक्चर, अनिल कुमार, जसविंदर सिंह, राकेश कुमार, राकेश चौधरी पीईएम और विक्रांत शर्मा जूनियर असिस्टेंट मौजूद रहे।