राजोरी। दसवीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का परिणाम मंगलवार को घोषित हो गया। परीक्षा में बेहतर अंक मिलने पर बच्चे काफी उत्साहित हैं और उनमें आत्मविश्वास बढ़ा। अच्छे परिणाम के साथ उन्होेंने भविष्य के सपने भी संजोए लिए हैं। इस मौके पर बच्चों ने अपने विचार प्रकट किए और जीवन में आने वाले समय में कड़ी मेहनत करके लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही।
सुंदरबनी स्थित न्यू पब्लिक स्कूल ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए 100% परिणाम प्राप्त किया, जबकि इसी स्कूल के सीमांत रैना ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आईएएस अधिकारी बनने का सपना संजोते हुए अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों की मेहनत और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। इसी स्कू ल की मिताली शर्मा और भूमिका गुप्ता ने संयुक्त रूप से 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शिक्षक बनकर बच्चों को पढ़ाने की बात कही। न्यू पब्लिक स्कूल के गुलशन शर्मा और पंकज ने संयुक्त रूप से 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी सफलता का श्रेय स्कूल मैनेजमेंट को दिया।
उधर जवाहर नगर स्थित हैप्पी होम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा भूमिका शर्मा और शोभित प्रकाश ने संयुक्त रूप से 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए और भूमिका ने डॉ बनने का सपना संजोते हुए बताया कि वह गरीबों की सेवा करना चाहती हैं, जबकि शोभित ने आईपीएस अधिकारी बनने की बात कहते हुए अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को और शिक्षकों की मेहनत को दिया। नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की भूमिका गुप्ता ने 90% अंक प्राप्त करके शिक्षिका बनने का सपना संजोते हुए अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और स्कूल के शिक्षकों की कड़ी मेहनत को दिया।